BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING: पढ़ाई, दवाई और कमाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर : तेजस्वी

दीपक कुमार ।गायघाट

गायघाट। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार के अंतिम दिन महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने धुआंधार प्रचार किया। राजद नेता तेजस्वी ने गुरूवार को गायघाट के कांटा कालेज के मैदान में गायघाट विधानसभा राजद प्रत्याशी निरंजन राय वही औराई विधानसभा क्षेत्र से माले के प्रत्याशी अफताब आलम के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए लोगों से पढ़ाई, दवाई, कमाई और हर खेत की सिंचाई का वादा किया।

उन्होंने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है लेकिन किसी को इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी सियासी हमला बोला।

उन्होंने कहा, आने वाले 10 नवंबर को नीतीश कुमार की विदाई तय है। महागठबंधन की सरकार बनते ही पहला काम दस लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा तथा राज्य में समान काम के बदले समान वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने वादा करते हुए कहा कि सबके लिए पढ़ाई, दवाई, कमाई, खेत की सिंचाई का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून 2020 को किसानों के लिए नुकसानदेह बताते हुए कहा कि इन कोई कानूनों को बिहार में लागू नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.