PATNA :PM मोदी के आश्वासन के बाद भी छठ को लेकर असमंजस की स्थिती बनी हुई है. गंगा घाट पर छठ पूजा की तैयारी नहीं हो रही है. प्रशासन और नगर निगम सरकार के आदेश का इंतजार कर रहा है.
डीएम कुमार रवि ने कहा कि नगर निगम को प्राथमिक स्तर पर घाट का निरीक्षण करने के लिए कहा गया है, लेकिन राज्य सरकार के स्तर पर मास लेवल में छठ महापर्व करने को लेकर फैसला होना है. जबतक तय नहीं हो जाता है, तबतक तैयारी नहीं शुरू की जाएगी. कोविड के समय में घाट पर भीड़ नियंत्रण किस प्रकार हो इसका फैसला उच्च स्तरीय बैठक में होना है. इसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे लेकर मेयर सीता साहून ने छठ पूजा के आयोजन को लेकर सरकार को पत्र लिखने की बात कही. वहीं पटना नगर निगम प्रशासन ने नगर विकास विबाग से आयोजन से तैयारी शुरू करने को लेकर दिशा-निर्देश मांगा है. दिशा-निर्देश सामने आने के बाद ही नगर निगम छठ पूजा की तैयारी शुरू करेगा.




Comment here