BIHARBreaking NewsSTATE

BREAKING: कटरा में बीएसएफ जवानो से लदी बस प’लटी, तीन जवान एवं बस चालक हुआ गं’भीर रूप से ज’ख्मी

दीपक कुमार ।मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर। जिले के कटरा थाने इलाके में चुनाव कराने आए बीएसएफ जवानो से लदी बस पलट गयी। घ’टना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस घटनाएं में चार लोग गंभीर रूप से घा’यल हो गए। ज’ख्मी हेड कांस्टेबल संजय भाई, हेड कांस्टेबल डीडी मेहंतो, कांस्टेबल अविनाश कुमार एवं चालक पुनिया निवासी बजरंगी सिंह को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएससी में भर्ती कराया गया है। कंपनी कमांडर विजय बहादुर ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के लिए हम लोग सिंहवाड़ा आए थे। कन्जेस्टेड सड़क में बस आगे बढ़ गई। बस को पीछा करने समय चालक ने संतुलन खो दिया। और बस गड्ढे में पलट गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रेमचंद ने बताया कि सभी जवानों की हालत स्थिर है। उपचार किया जा रहा है। घटना सीमावर्ती क्षेत्र में मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थाना क्षेत्र का बूधकारा गांव की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.