BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में एक ऐसा भी मतदान केंद्र, कांटी में मतदान केन्द्र को दिया गया ट्रेन के डब्बों का स्वरूप

बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण में मतदान शुरू हो चुका है. मुजफ्फरपुर जिले में 5 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहीं कांटी विधानसभा क्षेत्र में मॉडल बूथ और महिला मतदान केंद्र भी बनाया गया है. जिसे अलग रंग से सजाया गया है.

ख़ास बात यह है कि इन मतदान केंद्रों पर काफी व्यवस्था भी देखी जा रही है. इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या बहुत कम है.

मतदान केंद्र पर आईसीडीएस के कर्मी कोमल रानी ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने और काफी व्यवस्थाएं देकर एक अलग अंदाज में इस मतदान केंद्र को बनाया गया है, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा आ सके और अपने मत का प्रयोग कर सकें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.