BIHARBreaking NewsSTATE

भाई के साथ चिराग ने भी डाला वोट, कहा- अगले 5 साल के लिए बेहतर भविष्य चुनने का अधिकार जनता के पास है

बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. बात वोटिंग परसेंटेज की करें तो पहले घंटे 3.7 फीसदी वोटिंग हुई है. दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से ही वोटिंग जारी है. इस बीच सुबह सवेरे वोट डालने के लिए कई नेता भी पहुंचे हैं.

पहले मतदान फिर जलपान को मानते हुए डिप्टी सीएम और बिहार के राज्यपाल के बाद एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी अपने छोटे भाई प्रिंस राज के साथ वोट डाला है. इस मौके पर चिराग ने जनता से अपील की और कहा कि बिहार में तीनों चरण का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है. अगले 5 साल के लिए बेहतर भविष्य चुनने का अधिकार जनता के पास है. इसमें यदि गलती हुई को उसका परिणाम अगले पांच सालों तक भुगतना पड़ेगा.

Bihar Chunav : मतदान को लेकर Patna में Election Commission के Control Room से ग्राउंड रिपोर्ट

वोट डालने के बाद चिराग बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधने से नहीं चूके. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौर में मुख्यमंत्री पर्सनल अटैक कर रहे हैं मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है. उन्हें अगर बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का विरोध करना है तो नीतिगत करें व्यक्तिगत टिप्पणी न करें. हमारा संकल्प विकसित बिहार बनाना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.