BIHARBreaking NewsSTATE

फेसबुक पर तेजस्वी ने नौकरी संवाद में लगाई चुनावी वादों की झड़ी, कहा- किसान, युवा और खेल आयोग का करेंगे गठन

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को फिर नौकरी संवाद किया। इस फेस’बुक संवाद में उन्होंने चुनावी वायदों की झड़ी लगाई। सरकार बनने पर किसान, व्यवसा’यिक, युवा और खेल आयोग के गठन का ऐलान किया। पांच लाख तक के शिक्षा ऋण माफ करने की बात कही। बेगूसराय में राष्ट्रक’वि दिनकर और मिथिलांचल में जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर नए विश्वविद्या’लय की स्थापना का भी वादा किया। वहीं राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में व्या’पारी सुरक्षा दस्ते के गठन और सभी संविदा कर्मि’यों को नियमित का भी भरोसा दिलाया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नौकरी देने को संसा’धन तो हैं लेकिन मौजूदा सरकार के पास इच्छा शक्ति नहीं है। कहा कि हमने नौक’री देने की बात की तो मजाक उड़ाया जा रहा है। कहा कि देश के सबसे युवा प्रदेश बिहार में डबल इंजन की सर’कार में सर्वाधिक 46.6 प्रतिशत बेरोजगारी है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में युवा आयोग की मांग लंबे समय से उठ रही है।

तेजस्वी बोले- 10 लाख नौक’रियां देने में कम पड़े पैसे तो सीएम और विधाय’कों के वे’तन रोककर देंगे सै’लरी

प्रवासि’यों को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने तमाम नंबर जारी किए और फंड जारी किया। ना नंबरों का पता चला और ना ही फंड का। कहा कि मौजूदा सरकार में तमाम व्यवसा’यियों की हत्या और अपहरण की घटनाएं हुई हैं। तेजस्वी कहा कि सरकार बनने पर हम भय’मुक्त व्यापार के लिए व्या’पारी सुरक्षा दस्ते गठित करेंगे। उन्होंने झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र की तर्ज पर डोमिसाइल कानून लागू करने का ऐलान किया।

तेजस्वी यादव ने जीवि’का कैडर को बीमा योज’ना से जोड़ने, बैंक मित्र का मानदेय 2200 से बढ़ाकर पांच हजार करने और वकी’लों के चेंबरों के लिए जमीन देने का वादा किया। लोहार, कुम्हार, बढ़ई, सुनार, नाई, तेली, राजमि’स्त्री को 50 हजार की अनुदान राशि का भी वादा किया। कहा कि उन्हें ब्याज मुक्त कर्ज भी देंगे। लालूजी ने रेलमं’त्री के रूप में ट्रेनों में कुल्हड़ का इस्तेमाल शुरू कराया था। हमारी सरकार बनेगी तो कुल्’हड़ फिर मिलेंगे। उन्होंने फिर बेहतर दवाई, पढ़ाई, कमाई और सिंचाई देने का संक’ल्प दोह’राया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.