भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महा’मंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव व दर’भंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने सोमवार को शहर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से नगर विधा’नसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी संजय सरावगी के पक्ष में वोट देने की अपील की।
रोड शो के दौरान उन्हों’ने कहा कि दरभंगा सहित सम्पूर्ण बिहार में एनडीए के पक्ष में लहर चल रही है। बिहार में तीन चौथाई बहुम’त से एनडीए की सर’कार बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जंगलराज के युवराज को कतई स्वी’कार नहीं करेगी। दरभंगा की जनता प्रधान’मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की एनडीए सरकार और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सुशासन की सरकार के काम के आधार पर वोट करेगी। दर’भंगा की सभी दसों विधान’सभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशी चुनाव जीतकर विधान’सभा जाएंगे।
तेजस्वी ने किया सीएम पर हम’ला, कहा- BJP व RSS की कठ’पुतली हैं नीतीश कुमार
सर’कार बनते ही देंगे 10 लाख लोगों को नौकरी: तेजस्वी
प्रति’पक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को एक बार फिर मुख्’यमंत्री पर कड़ा प्रहार किया। कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी और आरएसएस की कठपुत’ली हैं। वे सुपौल, सहरसा व अररिया में महागठबंधन प्रत्या’शियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सुपौल में तेजस्वी ने बिना किसी का नाम लिये कहा कि कुछ ऐसी भी पार्टि’यां आ गई हैं जो केवल वोट बांटने का काम कर रही हैं। उनके बहकावे में नहीं आना है। यह चुनाव के साथ बेरोज’गारी हटाओ आंदोलन है। यहां के लोग दवाई, कमाई के लिए पलायन करने पर मजबूर हैं। यहां कारखा’ना नहीं खुला। अगर उनकी सरकार बनी तो किसानों का ऋण माफ कर देंगे। बिजली बिल को आधा करेंगे। देश के इतिहास में पहली बार 10 नवंबर को सरकार बनते ही सबसे पहले 10 लाख लोगों को सर’कारी नौकरी देंगे। कहा कि आशा, जीवि’का, विकासमित्र को नियमित करने के साथ उनके मानदेय को दोगुना कर देंगे। केन्द्र और बिहार में एक सरकार के बावजूद यहां की जन’ता को नहीं कोई स्पेशल पैकेज मिला और नहीं इनको विशेष राज्य का द’र्जा दिया गया।




Leave a Reply