BIHARBreaking NewsSTATE

BREAKING: बंदरा में बोले उपमुख्यमंत्री- ” नीतीश और पीएम के नेतृत्व में विकास की बहाई गंगा “

दीपक कुमार ।गायघाट

मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत रतवारा उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को जदयू प्रत्याशी महेश्वर प्रसाद यादव के पक्ष में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जनसभा की। उनहोंने कहां कि बिहार में नीतीश कुमार व पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गति तेज़ हुई है। उनहोंने कहां कि कोरोना जैसे संकट काल में नीतीश कुमार और पीएम मोदी ने गरीबों के लिए हर माह 40 किलो अनाज, तीन करोड़ महिलाओं के खाते में 15- 15 सौ रूपये देने का काम किया है। इतना ही नहीं, 15 साल की जदयू व भाजपा की सम्मिलित सरकार में हर घर 16 से 18 घंटे तक बिजली दी जा रही है। पढ़ने वालों छात्रों को चार लाख रुपये दिए जा रहे हैं। उनहोंने कहां कि फिर से एनडीए की सरकार तो गायघाट विस क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी। उनहोंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पति पत्नी की सरकार रहते हुए भी अपने पुत्र को नौवी पास करवा कर छोड़ दिया। तेजस्वी 32 साल के युवक हैं और उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। वह सब जनताओ को लूट कर बनाने का काम किया है। इस दौरान मौके युवा नेता प्रभात किरण, जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, गायघाट पूर्वी मंडल अध्यक्ष विकाउ यादव,लालबाबु सहनी, संजीव कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.