BIHARBreaking NewsSTATE

जीतनराम मांझी ने की रामविलास पासवान के नि’धन की न्यायिक जांच की मांग, चिराग की भूमिका पर उठाया सवाल

पटना. बिहार में जारी विधानसभा चुनाव के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मौ’त पर भी राजनीति जारी है. ताजा घट’नाक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोचो (हम) ने रामविलास पासवान के नि’धन की न्यायिक जांच की मांग की है. पार्टी के प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है.

हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने रामबिलास पासवान के निधन की न्यायिक जांच की मांग करते हुए ये पत्र पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा है. जीतन राम मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से सभी को दुख है, पर चिराग पासवान खुश हैं. केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद रामविलास पासवान का मेडिकल बुलेटिन क्यों नहीं जारी किया गया. दानिश ने पूछा कि आखिर कौन है जो मेडिकल बुलेटिन जारी करने से रोकता था. इन सारी बातों की जांच होनी चाहिए.


दानिश ने बताया कि रामविलास पासवान के निध”न में चिराग की संलिप्तता की जांच होनी चाहिए. पूरा देश जानना चाहता है कि आख़िर कौन से राज को चिराग पासवान सामने आने से छिपा रहें हैं. हम और दानिश के इन आरोपों पर चिराग पासवान ने भी प्रतिक्रिया दी है. चिराग ने कहा कि मांझी जी पहले स्पष्ट करें कि जब पापा अस्पताल में थे तो क्या उनका फ़ोन नहीं आया था, क्या उनसे मेरी बात नहीं हुई थी. चिराग ने कहा कि मांझी जी को मैंने नहीं बताया था कि पापा की तबियत काफ़ी ख़राब है. अब वो लोग इसपर सियासत कर रहे हैं. मालूम हो कि चिराग पासवान का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो पिता की मौ’त के बाद एक प्रोमो शूट करवा रहे थे और काफी हल्के अंदाज में दिख रहे थे.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.