Breaking NewsInternational

कोविड-19 पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए WHO चीफ, खुद ट्वीट कर दिया हेल्थ अपडेट

जिनेवा: कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण दुनियाभर में लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेब्येयियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है, क्योंकि हाल ही में वह किसी कोविड-19 पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी.

घर से काम करेंगे डब्ल्यूएचओ प्रमुख
टेड्रोस एडहोम घेब्येयियस ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आने का पता चला है, जो कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित था. मैं अभी ठीक हूं और किसी तरह के लक्षण नहीं हैं, लेकिन डब्ल्यूएचओ (WHO) प्रोटोकॉल के अनुसार आने वाले दिनों में क्वारंटाइन में रहूंगा और घर से ही काम करूंगा.’

गाइडलान्स का पालन करना जरूरी
डब्ल्यूएचओ प्रमुख (WHO Chief) ने आगे लिखा, ‘यह जरूरी है कि हम सभी हेल्थ गाइडलाइन्स का पालन करें. इससे हम कोविड-19 (Covid-19) ट्रांसमिशन की श्रृंखलाओं को तोड़ देंगे और स्वास्थ्य प्रणालियों की रक्षा करेंगे।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरे डब्ल्यूएचओ सहकर्मी और मैं जान बचाने और कमजोर लोगों की रक्षा करने के लिए एकजुटता के साथ भागीदारी करना जारी रखेंगे.’

दुनियाभर में 1.18 करोड़ एक्टिव मरीज
बता दें कि दुनियाभर में अब तक 4.68 करोड़ लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 12.05 लाख लोग इस महामा’री के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं. हालांकि दुनियाभर में अब तक 3.37 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं और 1.18 करोड़ एक्टिव मरीज मौजूद हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.