दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। विधानसभा चुनाव को लेकर गायघाट में भी चुनावी सभा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। अलग अलग प्रत्याशियों के समर्थन में जनताओ को संबोधित करने के लिए पार्टी के वरीय नेता पहुंच रहे हैं। इसी के मद्देनजर गायघाट के जारंग स्थित हाईस्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने मंगलवार 3 नवंबर मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच रहें हैं ।अपने प्रत्याशी जदयू के महेश्वर प्रसाद यादव के पक्ष में जनताओ को संबोधित कर वोट देने की अपील करेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार बता दें कि तीसरे चरण में यहां 6 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है ।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि गायघाट विधानसभा क्षेत्र के जारंग में सीएम नीतीश कुमार की सभाए है ।सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। डीएम डां चन्द्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक जयंतकांत कुमार ने बताया कि सीएम की सुरक्षा में किसी भी सूरत में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





Leave a Reply