Breaking NewsENTERTAINMENT/FILMMAHARASHTRA

आमिर खान पर कोविड प्रोटोकॉल तो’ड़ने का आ’रोप, बीजीपी विधायक ने दर्ज कराई पुलिस में शि’कायत

सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर काम कर रहे हैं. हाल ही में वो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. ऐसे में बवाल हो गया है. लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आमिर पर कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने का आरो’प लगाया है. विधायक ने आमिर के खि’लाफ पुलिस में शि’कायत दर्ज करवाई है.

रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान की एक झलक पाने के लिए गाजियाबाद में उनके फैंस खासा एक्साइटेड हो गए थे. आमिर खान को देखने के लिए भारी मात्रा में लोग जुट गए. आमिर खान ने सभी के साथ सेल्फी क्लिक कराई लेकिन इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था ना ही उनके फैंस ने. ऐसे में महामा’री के दौर में इसे एक बड़े उल्लंघन के रूप में देखा गया. बीजेपी विधायक इस बात से खफा हो गए थे और उन्होंने सीधे पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी. ऐसे में आमिर खान पर कोई एक्शन होता है

फिल्म की बात करें तो आमिर खान, करीना कपूर संग दोबारा काम कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सेट से कई तस्वीरें वायरल रही हैं और फैन्स के बज और ज्यादा बढ़ाने वाली हैं. आमिर के लुक्स को लेकर भी काफी कयास लगाए जा रहे हैं. वे फिल्म में अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं. लाल सिंह चड्ढा को अगले साल क्रिसमस पर रिलीज करने की तैयारी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.