BIHARBreaking NewsGAYASTATE

BJP प्रत्याशी को हुआ कोरोना, 9 माह के बच्चा समेत परिवार के 6 लोग भी निकले पॉजिटिव

GAYA: बिहार विधानसभा चुनाव में वजीरगंज से बीजेपी के प्रत्याशी और पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उनको पटना एम्स में भर्ती कराया गया हैं.

यही नहीं वीरेंद्र सिंह के अलावे उनके परिवार के 6 लोग भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है. इसमें उनके परिवार के छह लोग भी पॉजिटिव हैं. इनमें एक नौ महीने का एक बच्चा भी शामिल है. जो वीरेंद्र का पोता है. बताया जा रहा है कि 28 अक्टूबर को मतदान के बाद वीरेंद्र सिंह की तबीयत खराब हो गई है. जिसके बाद उन्होंने चेक कराया तो वह पॉजिटिव निकले. इसके अलावे उनके परिवार के सदस्य भी पॉजिटिव हो गए.

संपर्क में आए बीजेपी कार्यकर्ता नहीं कराए टेस्ट

चुनाव प्रचार के दौरान वीरेंद्र सिंह कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के संपर्क में आए हैं. लेकिन वह कोरोना का टेस्ट नहीं करा रहे हैं. टेस्ट कराने को लेकर मानपुर स्वास्थ्य प्रबंधक ने कहा कि संपर्क में आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को टेस्ट कराने के लिए कहा गया है. लेकिन कोई भी टेस्ट कराने नहीं आ रहा है. बता दें कि बीजेपी के कई नेता चुनावी सभा के दौरान कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. इसमें सुशील कुमार मोदी, स्मृति इरानी, अरूण सिन्हा, शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूढी समेत कई नेता पॉजिटिव हो चुके हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.