BIHARBreaking NewsCHHAPRASTATE

चुनाव प्रचार करने निकलीं लालू की बहू ऐश्वर्या राय, तेज प्रताप के जिक्र पर बोलीं..

छपरा. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बहू और तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की पत्नी ऐश्वर्या राय ( Aishwarya rai) अब पिता चंद्रिका राय (Chandrika Rai) को जिताने के लिए खुलकर चुनावी मैदान में उतर आई हैं. वह अपने पिता द्वारा परसा विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का हवाला देकर उन्हें जिताने की अपील कर रही हैं. इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को रोड शो भी किया था. बिहार के मुख्यमंत्री रहे दरोगा प्रसाद राय (Daroga Prasad Rai) की पोती ऐश्वर्या ने मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप और तेजस्वी यादव (Tejaswi yadav) की ओर से लगातार महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाए जाने को लेकर सवाल के जवाब में ऐश्वर्या ने कहा कि जो घर में महिला की इज्जत नहीं कर सके, वह बिहार की महिलाओं की इज्जत क्या करेंगे. वे क्या बिहार का विकास करेंगे.

ऐश्वर्या राय अपने पति तेज प्रताप यादव और उनके परिवार से जुड़े सवालों से बचती नजर आईं. हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि मेरे साथ जो हुआ, वह जगजाहिर है. तेज प्रताप के चुनाव को लेकर एक सवाल के जवाब में ऐश्वर्या ने कहा कि उनके मन में कोई निगेटिव सोच नहीं है. मामला कोर्ट में चल रहा है. उन लोगों के बारे में ज्यादा नहीं बोलना चाहती.

Loading video

अधिक बोलने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें 10 नवंबर के दिन जनता जवाब देगी. सक्रिय राजनीति में आने और जेडीयू के लिए प्रचार के सवाल पर ऐश्वर्या ने कहा कि अभी तो पिता के लिए वोट मांगने आई हूं. ऐश्वर्या ने कहा कि वे भविष्य में राजनीति में आना चाहती हैं, लेकिन प्रतिशोध नहीं सेवाभाव से. उन्होंने परसा विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपने पिता चंद्रिका राय और बिहार की जनता से जेडीयू को विजयी बनाने की अपील की.

लालू यादव की पुत्रवधू ने दावा किया कि बिहार में विकास हुआ है. नीतीश कुमार की सरकार ने महिलाओं के लिए, पंचायतीराज व्यवस्था के लिए बहुत काम किए हैं. बिहार में बहुत विकास हुआ है. नीतीश राज में महिलाएं पढ़ लिखकर आगे बढ़ रही हैं. गांव में विकास की बयार बह रही है. ऐश्वर्या ने कहा कि सरकार चलाने के लिए दो चीजें जरूरी हैं- नीयत और नीति. यह दोनों ही नीतीश कुमार में हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.