BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी यादव से घ’बरा कर NDA नेताओं को हो रहा है कोरोना , RJD के दिग्गज नेता का अजब दावा

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह राजद नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि एनडीए के नेताओं को हो रहे कोरोना की वजह है राजद नेता तेजस्वी यादव से घबरा’हट. गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के प्रति बिहार में लोगों का प्रेम और उनकी सभाओं में उमड़ रहे जन सैलाब को देख कर एनडीए के बड़े नेता घबरा गये हैं. 

कहा कि तेजस्वी के सामने उनकी रैली फीकी रह जा रही है, अब ऐसे में वे लोग कोरोना संक्रमण का बहाना बना कर खुद को घर में कैद कर ले रहे हैं, ताकि फजीहत न उठानी पड़े. महागठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता से एनडीए के नेता घबरा गये हैं. बिहार के युवाओं ने तेजस्वी को अपना नेता मान लिया है, जो 10 नवंबर के बाद साफ हो जायेगा.

बता दें कि जदयू से राजनीति में लंबी पारी खेलने वाले उदय नारायण चौधरी कभी नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे. हालांकि वक्‍त के साथ हालात बदले और अब वह महागठबंधन की तरफ से ताल ठोक रहे हैं. चौधरी जद (यू) से एक प्रमुख दलित नेता थे और 1990-95 तक इमामगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. इसके बाद फिर 2000–2015 तक इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से 2015 के चुनाव हार गए थे.

इस बार फिर से वह मांझी के खिलाफ गया की इमामगंज सीट से मैदान में उतरे. पहले चरण के मतदान में दोनों नेताओं की किस्मत आवीएम में कैद हो चुकी है. उदय नारायण चौधरी ने 2005-2015 से बिहार विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. इसके साथ ही वे पद संभालने वाले बिहार के पहले दलित शख्‍स बने थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.