Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

‘बापू जी’ को मलाइका अरोड़ा के साथ डांस करता देख जेठालाल हुए शर्म से पानी-पानी, बंद कर ली आंखें

मुंबई. बॉलीवुड (Bollywood) की ‘मुन्नी’ यानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की फैन फॉलोइंग कम नहीं है.  इन दिनों मलाइका टीवी शो  ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ (India’s Best Dancer) में बतौर जज नजर आ रही हैं. स्टेज पर मलाइका न सिर्फ कंटेस्टेंट्स को जज करती हैं, बल्कि कई बार वह स्टेज पर ठुमके लगाते भी दिख जाती हैं.  इस वीकेंड पर एक बार फिर से मलाइका धमाका करने वाली हैं. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)’ की टीम इस बार मंच पर पहुंचने वाली हैं, जहां ‘बापू जी’ को मलाइका अरोड़ा के साथ ठुमके लगाते देख जेठालाल शर्म के पानी-पानी हो गए और अपनी आंखों को बंद कर लिया.

इस हफ्ते इंडियाज बेस्ट डांसर (India’s Best Dancer) के मंच पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)’ की टीम पहुंचेंगी. शो में फुल टू धमाल देखने को मिलने वाला है. शो से जुड़े कई प्रोमो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें मलाइका अरोड़ा ‘बापू जी’ के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

‘बापू जी’ को मलाइका अरोड़ा के साथ अनारकली डिस्को चली पर थिरकते देख, जेठालाल ने अपनी आंखें बंद कर लीं. वीडियो में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर खूब मस्ती करती नजर आई. जेठालाल से लेकर शो के बाकी सदस्यों ने भी मलाइका अरोड़ा के साथ जमकर डांस किया. उनका यह वीडियो इंडियाज बेस्ट डांसर के फैनपेज ने शेयर किया है, जिसे अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ पहुंचेगी. यहां तारक मेहता के अलावा जेठालाल डॉ. हाथी, पोपटलाल और बाबू जी सभी मलाइका के साथ ठुमके लगाते नजर आने वाले हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.