दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। गुरूवार को कटरा चामुण्डा स्थान स्थित प्रखंड राजद कार्यालय का शुभारंभ गायघाट विधानसभा प्रत्याशी निरंजन राय ने फीता काट कर किया।
मौके पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे अंतराल के बाद कटरा में प्रखंड राजद कार्यालय खोला गया है। पार्टी ने यह तय किया है कि प्रखंड के सभी पार्टी पदाधिकारी एक-एक दिन कार्यालय में अपनी सेवा देंगे। आम नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के समस्याओं का निदान सक्षम विभाग के पदाधिकारियों से मिल कर करेंगे। मौके पर नेताओं ने कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध करवाने के लिए राजद प्रत्याशी निरंजन राय को बधाई एवं धन्यवाद दिया। ज्ञात हो कि इतने दिनों बाद भी राजद को अपना कार्यालय नहीं था। मौके पर बड़ी संख्या में राजद समर्थक मौजूद थे।





Leave a Reply