PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान किया जा रहा है. बिहार में पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग की जा रही है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. हालांकि 4 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक, 26 सीटों पर शाम 4 बजे तक और 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक ही वोटिंग संपन्न हो गई. इसमें 2.14 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1066 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे.
आपको बता दें कि शाम 5 बजे तक बिहार के 71 विधानसभा सीटों पर कुल 46.29 फीसदी मतदान हुआ है. बात 16 जिलों में मतदान प्रतिशत की अगर की जाए तो :-
रोहतास – 49.53
औरंगाबाद – 49.90
कैमूर – 55.95
अरवल – 53.85
भोजपुर – 47.77
बक्सर – 53.84
शेखपुरा – 52.01
बांका – 53.04
मुंगेर – 43.64
जमुई- 57.41
पटना – 51.02
नवादा – 52.34
भागलपुर – 52.16
जहानाबाद – 50.99
गया – 54.71
लखीसराय – 55.44







Leave a Reply