BIHARBreaking NewsSTATE

28 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के लिए फिर बिहार आ रहे हैं पीएम मोदी, खिचड़ी और कढ़ी खिलाने की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अब थम चुका है. कल चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था. अब आज से दूसरे चरण के चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार शुरू होने वाला है. 28 अक्टूबर को बिहार में पहले चरण का चुनाव शुरू हो जाएगा. इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आ रहे हैं.

यह चुनावी सभा इसीलिए ख़ास है क्योंकि इस बार पीएम मोदी को बिहार वासियों ने खिचड़ी और कढ़ी खिलाने की तैयारी की है. बिहार के उनके इस दौरे के लिए उनके भोजन का मेन्यू बन रहा है.

Bihar Chunav : Helicopter से Pappu Yadav पहुंचे Nalanda, जनसैलाब देख बोले- इस बार बनेगी JAP की सरकार

आपको बता दें कि पीएम बिहार में 28 अक्टूबर को तीन रैलियां करने वाले हैं. बुधवार को पटना, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में उनकी जनसभायें होंगी. चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री दिल्ली से सुबह में ही रवाना हो जाएंगे. लौटने में रात भी हो सकती है. इस लिहाज से यहां उनके ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक की तैयारी की जा रही है. प्रधानमंत्री की पसंद के खाने की तैयारी की गयी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.