BIHARBreaking NewsSTATE

चिराग का बड़ा ह’मला- कहीं पीएम मोदी को धोखा देकर फिर लालू की शरण में न चले जाएं CM नीतीश

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) के हमले रुक नहीं रहे हैं. एक बार फिर चिराग ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कहीं फिर से लालू की शरण में न चले जाएं. लोजपा प्रमुख ने ट्वीट कर कहा कि पिछली बार लालू प्रसाद के आशीर्वाद से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुख्यमंत्री बने थे. बाद में उन्हें धोखा दे कर भाजपा  (BJP)के शरण में चले गए. इस बार कहीं प्रधानमंत्री का आशीर्वाद लेने के बाद फिर से लालू की शरण में न चले जाएं.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी और बिहार एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया था. हालांकि भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार ही बिहार के सीएम बनेंगे.

हालांकि केंद्रीय एनडीए का हिस्सा होने के बाद भी लोजपा अध्यक्ष लगातार नीतीश को निशाने पर लिए हुए हैं. लोजपा ने अपने ज्यादातर प्रत्याशी उन्हीं सीटों पर उतारे हैं जहां से नीतीश की पार्टी जदयू मैदान में है.

बता दें कि चिराग पासवान का कहना है कि नीतीश कुमार द्वारा उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मौत के बाद उनके रुख से आहत हुआ था. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने उनसे बात की थी और उनसे या उनकी मां के प्रति संवेदना व्यक्त नहीं की थी.

गौरतलब है कि हाल में ही सीएम नीतीश ने कहा था कि रामविलास पासवान क्या जदयू के समर्थन से बिना राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो सकते थे. इस पर चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश जी को याद रखना चाहिए कि मेरे पिता को भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा एक राज्यसभा सीट दिए जाने का वादा किया गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.