दिनांक 22/10/2020 को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा मुजफ्फरपुर शहर में ऋण वितरण समारोह का आयोजन माड़ीपुर स्थित एवं निजी आवासीय होटल में किया गया। समारोह का उद्घाटन यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्र महाप्रबंधक रांची अनिल कुरील एवं क्षेत्रीय प्रबंधक,समस्तीपुर धर्मेंद्र राजोरिया के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ। समारोह में कुल 596.79 लाख का ऋण विभिन्न योजनाओं अंतर्गत वितरित किया गया। इस अवसर पर यूनियन बैंक,ई.आंध्रा बैंक एवं ई. कॉरपोरेशन बैंक के लगभग 200 ग्राहकों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिसमे ग्राहकों एवं उच्च अधिकारियों के मध्य बैंक की कार्य प्रणाली संबंधित बिभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किये गए।

समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय,समस्तीपुर के मुख्य प्रबंधक सुजीत कुमार, उपक्षेत्र प्रमुख जितेंद्र चौधरी समस्तीपुर के अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार,मुजफ्फरपुर मुख्य प्रबंधक (शाखा प्रमुख) शशांक कुमार,सूतापट्टी के शाखा की वरीय प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, केडीकेएम शाखा प्रमुख अमित कुमार,मालीघाट शाखा प्रमुख विशाल कुमार एवं बैंक के अन्य लगभग 50 अधिकारी उपस्थित थे।







Leave a Reply