BIHARBreaking NewsSTATE

रैली में पहुंचते ही सीएम नीतीश के हेलीकॉप्टर का इंधन खत्म, प्रशासन में मची अ’फरातफरी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी नेता रैली जनसभा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम नीतीश कुमार भी समस्‍तीपुर के हसनपुर पहुंचे मगर यहां उनके हेलीकॉप्‍टर का इंधन ही खत्‍म हो गया। हेलीकॉप्‍टर का इंधन खत्‍म होते ही प्रशासन स्‍तर पर अफरातफरी मच गई। सीएम अपने हेलीकॉप्‍टर से हसनपुर उच्च विद्यालय के प्रांगण में उतरे थे। इसके बाद सीएम सभा स्थल की ओर चले गए। इधर, हेलीकॉप्टर के पायलट ने ईंधन कम होने की शिकायत की। आनन-फानन में प्रशासनिक अमला वैकल्पिक व्यवस्था में जुट गया।

गुरुवार को मुख्यमंत्री की सभा समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा में थी। वे वहां जदयू प्रतयाशी राजकुमार राय के पक्ष चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए थे। इसके पूर्व वे मुजफ्फरपुर जिले में दो जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। हसनपुर के बाद वे विभूतिपुर में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.