पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपना ‘संकल्प पत्र’ (घोषणापत्र) जारी किया। इस घोषणापत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प जताया गया है। पटना में भाजपा के 5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प के विजन डाक्यूमेंट को जारी किया गया। भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ को जारी करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार ऐसा राज्य है जहां के सभी नागरिक राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील एवं जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोग दलों की ओर से किए जाने वाले वादों को अच्छी तरह से समझते हैं। भाजपा ने राज्य के लोगों को 11 वादे किए हैं जिनमें सभी को मुफ्त कोरोना वैक्सीन, तीन लाख नए शिक्षकों की नियुक्ति, आईटी सेक्टर में 5 लाख से ज्यादा रोजगार, 50,000 करोड़ से 1 करोड़ महिलाएं स्वावलंबी बनाने और स्वास्थ्य विभाग में 1 लाख नौकरियां देने सहित कई वादे किए गए हैं।
5 साल में 5 लाख रोजगार देने की घोषणा
बीजेपी द्वारा जारी इस घोषणापत्र के साथ ही एक वीडियो भी रिलीज किया गया है। जिसे ट्टीट और फेसबुक पेज पर अपलोड किया है। इस घोषणापत्र में 5 साल में 5 लाख रोजगार देने की घोषणा की गई है। साथ ही किसानों की आय को दोगुना करने की भी बात लिखी हुई है। बीजेपी ने बिहार में एक करोड़ महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का भी संकल्प लिया है।
बीजेपी ने किए ये वादे
हर बिहारी को कोरोना का मुक्त टीकाकरण।
दरभंगा में एम्स का निर्माण 2025 तक होगा पूरा।
-एमएसपी पर खरीदेंगे किसानों का अनाजविद्यालय उच्च शिक्षा के विश्वविद्यालयों तथा संस्थानों में 3 लाख शिक्षकों की नियुक्ति करेंगे।
बिहार के नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब के रूप में विकसित करके अगले 5 वर्ष में 5 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर देंगे।
-50 हजार करोड़ की व्यवस्था कराकर 1 करोड़ महिलाओं को स्वावलंबी बनाएंगे।
-कुल 1 लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे।
-30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान।
-मेडिकल इंजीनियरिंग सहित तकनीकी शिक्षा को हिंदी भाषा में उपलब्ध कराएंगे।
-अगले दो सालों में निजी तथा कोम्फेड आधारित 15 दुग्ध प्रोसेसिंग उद्योग स्थापित करेंगे।
-मछलियों के उत्पादन में बिहार को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे।
-एक हजार नए किसान उत्पाद संघों को आपस में जोड़कर राज्यभर के विशेष सफल उत्पाद, (जैसे- मक्का, फल, सब्जी, चूड़ा, मखाना, पान, मशाला, शहद, मेंथा, औषधीय पौधों के लिए सप्लाई चेन विकसित करेंगे) और 10 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
CM, डिप्टी सीएम ने बिहार के लोगों को किया धोखा: लालू प्रसाद
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का एक कैरिकेचर साझा करते हुए कहा कि दोनों ने अपने शासन को साबित करने के लिए कई मौके दिए जाने के बावजूद राज्य के लोगों को धोखा दिया है।





Leave a Reply