BIHARBreaking NewsSTATE

असदुद्दीन ओवैसी की योगी आदित्यनाथ को चुनौती- सच्चे योगी हैं तो 24 घंटे में साबित करें मैं पाकिस्तान समर्थक हूं

नयी दिल्ली : AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे सच्चे योगी हैं, तो 24 घंटे में साबित करें कि मैं पाकिस्तान का समर्थक हूं. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का बयान उनकी हताशा को दर्शाता है. क्या वे नहीं जानते कि जब मैं पाकिस्तान गया था तो मैंने भारतीय लोकतंत्र के बारे में बात की थी? ओवैसी ने यह बयान बिहार विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में दिया. उन्होंने योगी आदित्यनाथ की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि ओवैसी और राहुल गांधी पाकिस्तान की तारीफ करते हैं. साथ ही ओवैसी ने कांग्रेस और राजद को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने 20 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए जमुई में एक चुनावी रैली में कहा था कि राहुल गांधी और ओवैसी इस समय पाकिस्तान की तारीफ कर रहे हैं. क्या आप इन दोनों से देश की हितों की कल्पना करते हैं? क्या आपको लगता है कि ये देश का हित करेंगे? देश के दुश्मन तो भारत के अंदर हैं जो देश में आतंकवाद फैला रहा है और उनके हितों की बात कर रहा हो उससे उम्मीद ही क्या कर सकते हैं?

बिहार विधानसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव जीतने का दम ना तो कांग्रेस में है और ना ही राजद में. भाजपा का सामना करने के लिए ना तो इनके पास बौद्धिक ईमानदारी है और ना ही संकल्पशक्ति. इनके पास ना तो विधानसभा चुनाव लड़ने की रणनीति है और ना ही राजनीतिक विजन.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.