BIHARBreaking NewsSTATE

नामांकन करने रिक्शा से पहुंचे पूर्व मंत्री रमई राम, एनडीए सरकार पर जमकर बोला हमला

बिहार में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. मुजफ्फरपुर की बोचहा विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को पूर्व मंत्री रमई राम ने महागठबंधन के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल किया. समर्थकों के साथ रिक्शा से नामांकन करने रमई राम पहुंचे.

रमई राम के रिक्शा से नामांकन करने पहुंचने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गयी. देखने वालों की भीड़ लग गयी. मौके पर मौजूद सभी लोगों का रमई राम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला. रमई राम ने नामांकन बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार में कोई भी कार्य नहीं हुआ, ना तो पुल पुलिया बने, ना ही टूटी सड़कों की मरम्मत की गयी और ना ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है. आपको बता दें कि रमई राम एक कद्दावर नेता है. बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. वह बोचहा विधानसभा क्षेत्र से कई बार उन्होंने जीत दर्ज की है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.