BIHARBreaking NewsSTATE

रामविलास पासवान के श्राद्धकर्म में शामिल होने को चिराग ने PM मोदी-CM नीतीश को भेजा निमंत्रण, जुटेंगे देशभर के नेता

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे स्व. रामविलास पासवान के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ सकते हैं। रामविलास पासवान के बेटे चिराग ने प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया है। 20 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में पीएम और सीएम नीतीश कुमार के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत दर्जनों नेताओं को भी न्योता भेजा जा रहा है।

राम विलास से जुड़े सभी नेताओं को भेजा जा रहा निमंत्रण

इसके साथ ही समेत मोदी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों और सासदों को न्योता भेजने का काम शुरू हो गया है। ऐसे में मंगलवार को पटना में देशभर के दिग्गज नेताओं का जुटान होने जा रहा है। रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस ने बताया कि उनके बड़े भाई को चाहने वाले सभी लोगों को न्योता भेजा रहा है।

चिराग ने पिता रामविलास पासवान के दशकर्म पर कराया मुंडन

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को राजधानी पटना के दीघा स्थित जनार्दन घाट पर अपने पिता रामविलास पासवान के दशकर्म पर अपना मुंडन कराया। 20 अक्टूबर को रामविलास पासवान का श्राद्धकर्म है। इसके लिए प्रदेश लोजपा कार्यालय में तैयारियां शुरू हो गई हैं।null

खगड़िया में होगा श्रद्धकर्म

इससे पहले 19 अक्टूबर को स्व.रामविलास पासवान के पैतृक गांव शहरबन्नी, अलौली (खगड़िया) में श्राद्धकर्म होगा। दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस ने बताया कि बड़े भाई के श्राद्धकर्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों तथा सांसदों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी कैबिनेट मंत्री रहे राम विलास पासवान का बीते गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया था।राम विलास 74 साल के थे। पासवान पिछले को बीमारी के बाद दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां उनका ऑपरेशन हुआ था। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.