BIHARBreaking NewsSTATE

लालू के ट्वीट पर जेडीयू ने किया पलटवा’र, खुद भ्र’ष्टाचार में डूबे हैं और नीतीश को आराम करने की सलाह दे रहे हैं

बिहार चुनाव नजदीक है ऐसे में पक्ष और विपक्ष में आरोपों का दौर चल पड़ा है. इसी कड़ी में लालू यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें भोजपुरी में थका हुआ बता दिया है. बस फिर का जेडीयू के तरफ से इस ट्वीट का पलटवार हुआ है. जेडीयू के प्रदेश कार्यकारी अध्‍यक्ष व मंत्री अशोक चौधरी ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए बड़ा ब्यान दे दिया है.

उन्होंने कहा कि कौन लालू जी को सीरियस ले रहा है, लालू जी जेल में हैं, अखंड भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. और नीतीश कुमार को कह रहे हैं कि आराम कीजिये, ताकि उनको फिर से मौका दीजिये और वह 15 साल फिर वही सब करेंगे.

Bihar Chunav : लोगों से मिलने बस से निकलेंगे Chirag Paswan, Helicopter से उड़ेंगे उनके नेता

लालू ने किया था ट्वीट :
लालू प्रसाद ने कहा कि’’ बिहार में अब हिंद महासागर भेजऽल जाओ का?? पंद्रह बरस के नाकामी के ख़ाली गाल बजा के छिपाइबा?? ए नीतीश! तू थक गईल बाऽडा अब जा आराम करऽअ.‘’ आपको बता दें कि दो दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार को लेकर यह ट्वीट किया था कि नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद किया है, वह थक गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.