PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी और राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं. लेकिन दोनों की शुरूआत एक ही दिन बिहार में हो रही है. 23 अक्टूबर को पीएम मोदी और राहुल गांधी बिहार में आमने सामने होंगे. पीएम मोदी सासाराम, गया और भागलपुर में रैली करेंगे तो राहुल गांधी हिसुआ और कहलगांव में पहली सभा करेंगे
राहुल की सभा
23 अक्टूबर को राहुल गांधी दो सभा करेंगे. सबसे पहले से वह नवादा के हिसुआ में पहली सभा करेंगे. उसके बाद भागलपुर के कहलगांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. दोनों की सभा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का दावा किया गया है.
सासाराम और गया में पीएम की सभा
पीएम मोदी भी 23 अक्टूबर से चुनाव प्रचार की शुरूआत बिहार में 23 अक्टूबर से करेंगे. सासाराम में पहली रैली होगी. उसके बाद गया और भागलपुर में रैली करेंगे. 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में तीसरी रैली करेंगे. 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में रैली करेंगे. 3 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया के फारबिसगंज में होगी. कुल मिलाकर 12 रैली होगी. बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी और राहुल गांधी की एक ही दिन कई सभा हुई थी. दोनों ने एक दूसरे के खि’लाफ ज’मकर हम’ला बोला था.





Comment here