PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव लड़’ने की इच्छा पाले कई नेताओं को झट’का लगा है. बेटिकट होने का गम और द’र्द इतना है कि वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे हैं. ऐसे ही एक आरजेडी नेता को जब टिकट नहीं मिला तो वह फू’ट-फू’टकर रोने लगे.
आरजेडी नेता सुरेश यादव रक्सौल से विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन यह सीट महागठबंधन में बंटवारे के बाद कांग्रेस के पास चली गई. जिसके बाद सुरेश यादव अपने गम को बर्दाश्त नहीं कर पाएं और फूट-फूटकर रोने लगे. उनके रोने का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.
निर्दलीय ल’ड़ेंगे चुनाव
सुरेश यादव ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है. वह 2005 से आरजेडी के लिए काम कर रहे हैं. लेकिन उनके साथ धोखा किया गया है. उनको टिकट नहीं मिला. लेकिन वह महागठबंधन के उम्मीदवार को हराने की कसम खाते हैं. वह निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरेंगे. क्षेत्र की जनता उनके साथ है. बता दें कि नरकटियागंज की महिला बीजेपी नेता का भी टिकट नहीं मिला. जिसके बाद वह बैठक में रोने लगी. उन्होंने निर्दलीय चुनाव ल’ड़ने की घोषणा कर दी. बोचहा से बीजेपी ने बेबी कुमारी का टिकट काटा तो वह भी रोने लगी. जिसके बाद वह एलजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी हैं.





Comment here