ये दुनिया इस उम्मीद पर चल रही है कि जल्द ही कोरोनोवायरस पूरी दुनिया से गायब हो जाएगा. फिर वो दिन आएंगे जब किसी को इस महामारी का डर नहीं होगा.
चेहरों से मास्क उतरेंगे और लोग खुलकर जीएंगे. इसी तरह की उम्मीद जगाती एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
फोटो में एक न्यूबॉर्न बेबी डॉक्टर के चेहरे से मास्क उतारता दिख रहा है. इसे देखकर लोग कह रहे हैं कि नन्हे फरिश्ते ने दुनिया को पैगाम दे दिया है कि कोराना जल्द चला जाएगा.
तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां से ये वायरल हो गई. तस्वीर दुबई के गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. समीर चेएब ने शेयर की थी. उन्होंने लिखा था, We all want sign are we going to take off the mask soon
बस, फिर क्या था ये पोस्ट लोगों की पहली पसंद बन गई. इसे लाइक और शेयर करने का सिलसिला शुरू हो गया.

लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया. वे इसे पॉजिटिविटी की तस्वीर कह रहे हैं. लिख रहे हैं कि दुनिया से कोरोना अब खत्म होगा. हम सब जल्द ही मास्क उतार देंगे.





Leave a Reply