BIHARBreaking NewsSTATE

बांकीपुर के अलावा मधुबनी की बिस्फी सीट से भी चुनाव ल’ड़ेंगी पुष्पम प्रिया चौधरी

बिहार के विधानसभा चुनावों में पहली बार उतरी प्लूरल्स पार्टी की मुखिया पुष्पम प्रिया चौधरी ने अब दो सीटों से चुनाव लड़ने का मन बनाया है. ताजा जानकारी के मुताबिक पुष्पम प्रिया अब मधुबनी की बिस्फी सीट से भी चुनाव लड़ेंगी. बता दें कि इससे पहले पुष्पम प्रिया पटना की बांकीपुर सीट से अपना नामांकन कर चुकी हैं.

बांकीपुर में कई बड़े नाम हैं पुष्पम के सामने

आपको बता दें कि पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है. इस सीट से नितिन नवीन को चुनावी मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस ने बॉलीवुड स्टार और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को मौका दिया है. प्लूरल्स पार्टी की तरफ से पुष्पम प्रिया चौधरी चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य और बीजेपी की नेता रहीं सुषमा साहू ने भी इसी सीट से नामांकन किया है.

इस वजह से काले कपड़े पहनती हैं पुष्पम प्रियापुष्पम प्रिया चौधरी का दावा है कि वे बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव चाहती हैं. पुष्पम प्रिया से जब हमेशा ब्लैक ड्रेस में रहने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि काले कपड़े इसलिए पहनती हैं, क्योंकि देश के बाकी नेता उजले कपड़े पहनते हैं. साथ ही भारतीय संविधान में नेताओं के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं है. हाल ही में एक इंटरव्यू में पुष्पम ने खुद को नेताजी कहने पर भी ऐतराज उठा‌या. उन्होंने कहा वह नेताजी नहीं हैं. वो सिर्फ पॉलिसी मेकर बनना चाहती हैं.  पुष्पम के प्रयोग उन्हें सुर्खियों में रखते हैंपुष्पम प्रिया चौधरी के नए प्रयोग उन्हें सुर्खियों में रखे हुए हैं. हाल ही में जब उनके प्रत्याशियों ने नामांकन किया, तो नामांकन पत्र में जाति के स्थान पर पॉलिटीशियन और धर्म के स्थान पर बिहारी लिखा गया. हालांकि इसके पीछे पुष्पम प्रिया का मानना है कि राजनीति जाति और धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि विकास के लिए होनी चाहिए.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.