BIHARBreaking NewsSTATE

JDU नेता और तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय की चुनावी सभा के दौरान गि’र गया मंच, कई नेता हुए घा’यल…

छपरा/वैशाली. बिहार के सोनपुर में चुनावी जनसभा के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. यहां लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के समधी और तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के ससुर चंद्रिका राय (Chandrika Rai) की चुनावी सभा के दौरान मंच ही गिर गया. हालांकि, इस घटना में किसी भी नेता काे गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन मंच गिरते ही अफरातफरी मच गई. आनन फानन में घायल लोगों की पट्टी की गई. जब मंच गिरा तब चंद्रिका राय भी उसी पर बैठे थे. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मंच पर मौजूद नेताओं को माला पहनाने के लिए लोगों की भीड़ चढ़ गई और मंच लोगों का भार नहीं सह सका. बता दें कि सोनपुर की परसा विधानसभा क्षेत्र से चंद्रिका राय जदयू प्रत्याशी (JDU Canidate) के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं.

नामांकन के दौरान बढ़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे. इसके बाद सोनपुर में ही चंद्रिका राय की एक चुनावी सभा थी. सभा के दौरान मंच पर चंद्रिका राय के साथ बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी, स्थानीय विधायक और एनडीए के कई नेता मौजूद थे. भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी के भाषण देने के बाद चंद्रिका राय काे बोलना था. तभी कई लोग उन्हें माला पहनाने लगे. माला पहनाने की होड़ में एक साथ मंच पर इतने लोग चढ़ गए कि वह भरभरा कर गिर गया. मंच के साथ प्रत्याशी चंद्रिका राय और दूसरे नेता भी जमीन पर आ गिरे. हालांकि, इस दौरान किसी नेता को ज्यादा चोट नहीं आई और कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी हुए. अब यह सोशल मीडिया पर वायरल है.

Loading video

हाल में ही चंद्रिका राय ने अपनी बेटी ऐश्वर्या राय के साथ लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के तनावपूर्ण संबंधों के कारण राष्ट्रीय जनता दल छोड़ दिया था और जेडीयू जॉइन कर ली थी. इसके बाद से वह जदयू के प्रचार में लगे हुए हैं. हालांकि, उनके चुनाव लड़ने के भी कयास थे, लेकिन सीटों के ऐलान के बाद से सारी अटकलों पर विराम लग गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.