BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार सरकार के मंत्री कपिलदेव कामत का नि’धन, CM नीतीश कुमार ने जताया शो’क

पटना: बिहार (Bihar) के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत का नि’धन हो गया है. गुरुवार देर रात रात 1:30 बजे पटना एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली. कपिलदेव कामत (Kapildev Kamat) कोरोना संक्रमित थे और पहले से ही वो किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे.

हालत अधिक बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. कपिलदेव कामत मधुबनी के बाबूबरही से विधायक थे. तबियत खराब होने की वजह से जेडीयू ने इस बार उनकी बहू मीना कामत को टिकट दिया है. कपिलदेव कामत को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफी करीबी माना जाता है. 

पिछले कई दिनों से किडनी की बीमारी की वजह से अस्पताल में उनकी डायलिसिस हो रही थी और ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से वेंटिलेटर पर रखा गया था. वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने कपिलदेव कामत के निधन पर शोक जताया है.

सीएम ने अपने शोक संदेश में लिखा है कि कपिलदेव कामत जमीन से जुड़े हुए नेता थे. वो एक कुशल प्रशासक और राजनेता होने के साथ-साथ कैबिनेट में मेरे सहयोगी थे. कपिलदेव कामत के आसामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत दुख हुआ है.

साथ ही सीएम ने लिखा कपिलदेव कामत से निधन से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति हुई है. कोविड के दिशा-निर्देश का पालन करते हुये राजकीय सम्मान से कपिलदेव कामत का अंतिम संस्कार होगा. ईश्वर दिवंगत की आ’त्मा को चिर शांति व परिजनों को दु’ख सहने की क्षमता दें.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.