BIHARBreaking NewsGOPALGANJSTATE

गोपालगंज की राजनीति में लालू यादव के साले साधू यादव की वापसी, महागठबंधन का बिगाड़ सकते हैं खेल!

गोपालगंज. राजद (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu yadav) के साले साधू यादव(Sadhu yadav) की गोपालगंज (Gopalganj) की राजनीति से लंबे अरसे के बाद एक बार फिर इंट्री हो गई है. साधु यादव इस बार पीडीए (PDA) समर्थित दल बसपा (BSP) के टिकट पर गोपालगंज विधानसभा सीट (Gopalganj Assembly Seat) से नामांकन करेंगे. साधु ने गुरुवार से विधानसभा क्षेत्र में सम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है. इस मौके पर साधू यादव ने कहा कि उनके साथ भारी जन समूह है.

साधू यादव उर्फ़ अनिरुद्ध प्रसाद यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सबसे चर्चित साले रहे हैं. इनके ऊपर कई आपराधिक मामले कोर्ट में लंबित हैं. बिहार में जब लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देबी का शासनकाल था, तब साधू यादव का रसूख हुआ करता था. लेकिन सत्ता जाते ही साधू यादव अचानक गोपालगंज की राजनीति से दूर हो गए थे.

Loading video

बता दें कि साधू यादव गोपालगंज से सांसद और विधायक भी रह चुके हैं. इसके पूर्व साधू यादव ने बीते 2015 में बरौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उनकी जमानत तक जब्त हो गई थी. इस बार साधू यादव ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन जब उन्हें कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला. इसके बाद बसपा के टिकट पर कल शुक्रवार को गोपालगंज विधानसभा सीट से साधू यादव नामांकन भरेंगे.

साधू यादव ने बताया कि वो आज गुरुवार को सुबह 06 बजे से ही हजियापुर रोड स्थित अपने आवास पर आये हैं. इस मौके पर उनसे मिलने के लिए लोगो का तांता लगा हुआ है. साधू यादव ने कहा कि गोपालगंज विधानसभा का चुनाव सिर्फ गोपालगंज विधानसभा का नहीं बल्कि पूरे जिले का चुनाव होगा. कल जब वे नामांकन करेंगे तब अपने आप में एक अद्भुत बात होगी और इससे पूरे जिले का राजनीतिक समीकरण प्रभावित हो सकता था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.