BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, देखें…

बिहार विस चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. कांग्रेस ने बुधवार काे 24 उम्मीदवारों का नाम तय कर अधिसंख्य को देर रात सिम्बल भी दे दिया है. रात सवा 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा दोनों बिहार सह प्रभारियों अजय कपूर और वीरेन्द्र राठौर के साथ पटना पहुंचे और प्रत्याशियों को सिंबल बांटा।

आपको बता दें कि राजद की तरह ही कांग्रेस को भी युवा चेहरों पर ज्यादा भरोसा है. यही वजह है कि इस बार कांग्रेस की दूसरी लिस्ट बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को जगह मिली है. तो वहीं दूसरी ओर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल पर भी पार्टी ने विश्वास दिलाया है. शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र और फिल्म स्टार सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा पटना की बांकीपुर सीट से इस बार महागठबंधन के प्रत्याशी होंगे. इसके अलावा पार्टी ने कई पुराने चेहरों पर भी भरोसा जताते हुए उनके टिकट को बरकरार रखा है.

Bihar Chunav: Congress की लिस्ट देख BJP-JDU में पार्टी शुरु, सबों को Rahul Gandhi मान लिया Party ने

सीट प्रत्याशी
बांकीपुर लव सिन्हा
पटना साहिब प्रवीण कुशवाहा
बेतिया मदन मोदन तिवारी
कुशेश्वरस्थान डा. अशोक कुमार
बेगूसराय अमिता भूषण
भागलपुर अजीत शर्मा
राजापाकर(सु) प्रतिमा कुमारी
पारू अनुनय कुमार सिंह
लालगंज पप्पू सिंह
कुचायकोट काली पांडेय
महाराजगंज विजय शंकर दूबे
नालंदा गुंजन पटेल

सीट प्रत्याशी
बेलदौर चंदन यादव
गोपालगंज आशिफ गफूर
खगड़िया क्षत्रपति यादव
फुलपरास कृपानाथ पाठक
बेनीपुर मिथिलेश चौधरी
वैशाली इं. संजीव सिंह
हरनौत कुंदन गुप्ता
गोविंदगंज ब्रजेश पांडेय
चनपटिया अभिषेक रंजन
राजगीर (एससी) रवि ज्योति कुमार
रोसड़ा (एससी) नागेन्द्र पासवान
नौतन माेहम्मद कामरान

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.