BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: पति-पत्नी ने टॉस करके चुनी बेटे की जिंदगी, खुद कूदे ट्रेन के आगे

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को चंदनपट्टी गांव के दंपति ने अपनी जान दे दी. पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया. दंपति 12 साल के बेटे को भी ट्रेन से कटने के लिए साथ ले चल पड़ा. पटरी के पास पहुंचकर टॉस करके बेटे को कहा कि तुम अभी जाओ और ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी.

सकरा में मंगलवार की दोपहर अचानक मिश्रौलिया गांव स्थित 76 बी रेलवे गुमटी के पास अफरातफरी मच गई. पुलिस के अनुसार सकरा के चंदनपट्टी के रहने वाले 36 साल के दीपक कुमार साह और 32 साल की रिंकू देवी ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर ली. पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है. 

दीपक और रिंकू के इकलौते बेटे की आंखों में डर बैठ गया है. बच्चे ने ही घटना के बारे में सभी को बताया. बच्चे ने बताया कि वह जब दिन में घर आया तो उसके माता-पिता लड़ रहे थे. मारपीट पर भी बात उतर आई. बाद में दोनों निकले और मुझे भी साथ चलने के लिए कहा. पटरी के पास दोनों पहुंचे और कुछ बात की. बात करने पर कहा कि चलो टॉस कर लें. टॉस में मां ने कहा कि बच गया. 

दंपति के परिवार से पुलिस की बातचीत के बाद पता चला कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी. इसी परेशानी से तंग आकर दोनों ने सुसाइड की है. सकरा के प्रभारी रामनाथ प्रसाद ने कहा

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.