BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी यादव ने दाखिल किया नामांकन, भाई तेजप्रताप रहे मौजूद

पटनाः लालू की तस्वीर और मां से आशीर्वाद लेकर तेजस्वी यादव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने जाने से पहले तेजस्वी ने राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर मां का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।वहीं लालू प्रसाद की तस्वीर को साक्षी रखकर वे नामांकन को निकले।इस दौरान मां राबड़ी देवी ने दही खिलाकर विदा किया।नामांकन के लिए जाने से पहले तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।वे हाजीपुर पहुंचकर राघोपुर विस क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने सौगंध ली है कि बिहार के हित में सदा कार्य करता रहूँगा। हर बिहारवासी को जब तक उनका हर अधिकार नहीं दिला देता, चैन से बैठने वाला नहीं हूँ।  इस सौगंध को पूरा करने के क्रम में आज नामांकन करने जा रहा हूँ। परिवर्तन के इस शंखनाद में आपके स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद का आकांक्षी हूँ। 

बता दें कि,तेजस्वी यादव आज राघोपुर सीट से नामांकन दाखिल किया है। वे पटना से निकल कर हाजीपुर पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया. तेजस्वी यादव के साथ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.