BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने कहा- शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को 275 पर सीसीए

शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस की तरफ से 275 लोगों पर सीसीए का प्रस्ताव दिया गया है। उक्त बातें एसएसपी जयंत कांत ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से चुनाव के मद्देनजर विशेष अभियान चलाकर लगातार शराब की जब्ती व अवैध ह’थियार की बरा’मदगी की जा रही है। अब तक 4500 लोगों की गि’रफ्तारी की गई है। इसमें श’राब धंधेबाज, हत्या, लूट, डकैती समेत अन्य विभिन्न मामलों के आरोपित शामिल है

इसके अलावा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका के मद्देनजर अब तक 20 हजार लोगों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान दस लाख से अधिक का जुर्माना किया गया है। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में कुछ नक्सल प्रभावित मतदान केंद्र है। जहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है।

 एसएसपी ने कहा कि चुनाव को लेकर 20 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र बल के जवान आए है। पुलिस के साथ मिलकर लगातार संदिग्धों की धर-पकड़ को लेकर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हर दिन विभिन्न इलाकों में वाहन जांच व फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

समाहरणालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

नामांकन प्रक्रिया के दौरान समाहरणालय परिसर में की गई सुरक्षा व्यवस्था का जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी जयंतकांत ने जायजा लिया।इस दौरान कई प्रत्याशियों को दो से अधिक प्रस्तावक के साथ समाहरणलय परिसर में जाते देख उन्हें रोका। उन्हें नियम के बारे में बताया। फिर अन्य को वापस कराया। इसके बाद डीएम-एसएसपी समाहरणालय मुख्य गेट पर तैनात पुलिस पदाधिकारी व मजिस्ट्रेट को डांट लगाई। कहा कि जब नियम है कि दो प्रस्तावक ही साथ जाएंगे तो कैसे अन्य लोग जा रहे है। दोनों अधिकारियों ने इस पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान समाहरणालय परिसर से एसएसपी ने एक युवक को भी हिरासत में लिया। जिसे नगर पुलिस के हवाले कर दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.