BIHARBreaking NewsENTERTAINMENT/FILMMUZAFFARPURSTATE

सुशांत सिंह राजपूत केस में करण जौहर-एकता कपूर समेत इन 7 फिल्मी हस्तियों को बिहार की अदालत ने भेजा नोटिस

मुजफ्फरपुर. फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Case) मामले में मुजफ्फरपुर की अदालत ने फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) समेत 7 फिल्मी हस्तियों को नोटिस जारी किया है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मालवीय की अदालत ने इन सबों को 21 अक्टूबर को स्वयं या अपने वकील के माध्यम से हाजिर होने का आदेश दिया है. जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है उनमें करण जौहर के अलावा आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra), संजय लीला भंसाली, साजिद नाडियावाला, एकता कपूर (Ekta Kapoor), भूषण कुमार और दिनेश विजया शामिल हैं.

मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता सुधीर ओझा ने बीते 17 जून को मुजफ्फरपुर सीजेएम की अदालत में एक परिवाद दायर किया था, जिसमें सलमान खान समेत इन सभी फिल्मी हस्तियों को सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था. अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए सीजेएम की अदालत ने मामले को रिजेक्ट कर दिया था, तब सुधीर ओझा ने डिस्ट्रिक्ट जज की अदालत में रिविजन वाद दायर किया था. डिस्ट्रिक्ट जज की अदालत में दायर रिवीजन वाद की सुनवाई करते हुए इन सबों को 7 अक्टूबर को हाज़िर होने का आदेश दिया था.

7 अक्टूबर की तारीख पर सलमान खान ने अधिवक्ता के माध्यम से हाजिरी लगाई, लेकिन ये सातों गैरहाजिर रहे. इसे देखते हुए इन सभी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है. अधिवक्ता सुधीर ओझा का आरोप है कि इन लोगों ने हीं सुशांत से फिल्में छीन लेने की साजिश की जिसके बाद लगातार प्रताड़ना से सुशांत डिप्रेशन में आ गए और तंग आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली. एडवोकेट ओझा ने बताया कि सभी अभिययुक्त को अदालत में हाज़िर होकर अपना पक्ष रखना पड़ेगा.

मालूम हो कि देश के इस बहुचर्चित मामले में अभी सीबीआई जांच कर रही है. सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन भी सामने आया है. कई फिल्मी हस्तियों से इस मामले में भी पूछताछ की गई है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.