BIHARBreaking NewsSTATE

तेजप्रताप यादव का हसनपुर से नामांकन, भाई तेजस्वी भी साथ में मौजूद

समस्तीपुर
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव हसनपुर विधानसभा सीट पर नामांकन के लिए पहुंच गए हैं। उनके नामांकन के दौरान भाई तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद हैं। तेजप्रताप यादव ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘बिहार के भावी मुख्यमंत्री भाई तेजस्वी यादव (अर्जुन) को साथ लेकर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दर्ज कराने के लिए पहुंच चुका हूं।’

तेजप्रताप यादव का मुकाबला जेडीयू के राजकुमार राय से
तेजप्रताप यादव पिछले विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से विधायक बने थे, लेकिन इस बार उनकी सीट बदल गई है। इस बार हसनपुर सीट से दावेदारी कर रहे हैं। हसनपुर विधानसभा सीट की समस्तीपुर जिला मुख्यालय से दूरी 60 किलोमीटर है। यहां तेजप्रताप यादव का मुकाबला जेडीयू उम्मीदवार राजकुमार राय से हैं।



जेडीयू-आरजेडी में सीधी टक्कर के आसार
राजकुमार राय जेडीयू के विधायक हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में राजकुमार राय जेडीयू और आरजेडी के संयुक्त उम्मीदवार थे। पिछले चुनाव में एनडीए गठबंधन की तरफ से यह सीट आरएलएसपी के खाते में गई थी। उस समय आरएलएसपी की तरफ से विनोद चौधरी उम्मीदवार थे। राजकुमार राय 2010 से यहां लगातार चुनाव जीत रहे हैं। यहां वोटरों की कुल संख्या 2 लाख 40 हजार 948 है। यादव मतदाताओं की संख्या ज्यादा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.