BIHARBreaking NewsSTATE

लालू-राबड़ी पर नीतीश का ह’मला-बोले, पति-पत्‍नी के राज में बदहाल थे अस्‍पताल

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को वर्चुअल संवाद से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्‍होंने 11 विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सम्‍बोधित करते हुए विस्‍तार से अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। नीतीश ने कहा कि हमें प्रदेश में क्राइम, करप्‍शन और कम्‍युनलिज्‍म बर्दाश्‍त नहीं है। समाज के हर तबके का उत्‍थान हमारा उद्देश्‍य और सेवा ही हमारा धर्म है। वर्चुअल संवाद में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार राजद पर जमकर बरसे। उन्‍होंने नाम लिए बगैर बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी पर जमकर हमला बोला। आरोप लगाया कि पति-पत्‍नी के 15 साल के राज में प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर महीने में 40 लोगों को देखा जाता था। अस्‍पताल बदहाल थे। अब दस हजार लोगों को देखा जाता था। 

संवाद की शुरुआत में ही मुख्‍यमंत्री ने अपनी कैबिनेट के सदस्‍य रहे पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्‍याण मंत्री विनोद सिंह के निधन पर गहरा दु:ख जताते हुए कहा कि यह उनकी व्‍यक्तिगत क्षति है। उन्‍होंने कहा कि विनोद सिंह के निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्‍यमंत्री ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए बिहार सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की विस्‍तार से चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र के नियमों का पालन करते हुए सभी जरूरी कदम उठाए। प्रदेश में प्रति 10 लाख पर देश के औसत से तीन हजार ज्‍यादा कोविड-19 की जांच हुई। देश के आठ स्‍थानों से आए 15 लाख से अधिक लोगों के लिए रहने की व्‍यवस्‍था की। 21 लाख लोगों को आर्थिक मदद दी। उन्‍होंने केंद्र सरकार द्वारा नवम्‍बर तक जारी मुफ्त अनाज की सुविधा और कोरोना से मृत्‍यु होने पर परिवार को चार लाख रुपए की मदद जैसे कदमों का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में त्रिस्‍तरीय इलाज की व्‍यवस्‍था की गई। लोगों से चुनाव में कोरोना के प्रति सचेत रहने की अपील करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कोई नहीं कह सकता कि यह महामारी कब खत्‍म होगी इसलिए सभी लोग मास्‍क जरूर लगाएं। सैनिटाइज और अन्‍य सुरक्षा उपायों का पालन करें। 

महिलाओं को मिले आरक्षण 
नीतीश कुमार ने विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि उन्‍होंने प्रदेश की नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। उन्‍होंने कहा बिहार पुलिस में बड़ी संख्‍या में महिलाओं की भर्ती हुई। स्‍वयं सहायता समूहों और जीविका योजना का उल्‍लेख करते हुए मुख्‍यमंत्री ने महिला सशक्‍तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्‍तार से उल्‍लेख किया। 

मजबूरी में नहीं करना होगा पलायन 
मुख्‍यमंत्री बिहार में स्किल डेवलपमेंट और उद्यमिता विकास की नई योजनाएं लांच करने का वादा करते हुए दावा किया कि उन्‍हें फिर मौका मिला तो बिहार के नौजवानों को मजबूरी में प्रदेश से पलायन नहीं करना पड़ेगा। 

लड़कियों को इंटर पास करने पर 25 हजार देंगे
नीतीश कुमार ने कहा कि यदि उन्‍हें फिर से मौका मिला तो लड़कियों को इंटर पास करने पर मिलने वाली प्रोत्‍साहन राशि को बढ़ाकर 25 हजार और ग्रेजुएशन पास करने पर 50 हजार कर दिया जाएगा। Ad

हर खेत तक पानी, हर गांव में सोलर स्‍ट्रीट लाइट
मुख्‍यमंत्री ने किसानों से हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने और हर गांव में सोलर स्‍ट्रीट लाइट लगवाने का वादा किया। उन्‍होंने हर शहर में वृद्ध जनों के लिए आश्रय स्‍थल की व्‍यवस्‍था करने का वादा किया। इसके अलावा गरीबों के लिए बहुमंजिली इमारत बनवाकर आवास की व्‍यवस्‍था करने का भी वादा किया। 
 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.