लोजपा के टिकट पर सांसद वीणा की पुत्री कोमल गायघाट विधानसभा से लड़ेंगी चुनाव, शुरू की चुनावी जनसंपर्क
दीपक कुमार ।गायघाट
गायघाट। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रसाद सिंह व सांसद वीणा देवी की पुत्री कोमल सिंह का टिकट लोक जन लोक जनशक्ति पार्टी ने तय कर दिया है. इस सीट से कोमल सिंह ने दमदारी के साथ अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। गायघाट विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर मुजफ्फरपुर की तीन अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी ने अब तक उम्मीदवारों का नाम घोषित नहीं किया है.सांसद वीणा देवी की पुत्री कोमल सिंह का टिकट लोक जन लोक जनशक्ति पार्टी ने गायघाट से तय कर दिया है।

इसके बाद इसी कड़ी में गायघाट लोजपा प्रत्याशी कोमल सिंह ने गायघाट विधानसभा के कटरा प्रखंड के सोहिजन,अम्मा, मधेपुरा , बेरई, मनकी, बेरूआ गांव में पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क की ।चुनाव में आगे बढ़ कर एवं सोच समझकर वोट देने की अपील की है।लोजपा प्रत्याशी कोमल सिंह ने लोगों से कहां कि इस बार की चुनाव में ध्यान देने की जरूरत है। लोग अपनी अपनी मत का प्रयोग स्वयं करेंगे ।इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।







Leave a Reply