पटना/कटिहार. बिहार सरकार मंत्री विनोद कुमार सिंह (vinod kumar singh) का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ब्रेन हैमरेज हो गया. वह नीतीश सरकार में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री थे. उनकी तबीयत खराब रहने की वजह से ही इस बार दिवंगत विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह (Nisha Singh) को भाजपा (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कटिहार जिले की प्राणपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है.विनोद सिंह इसी सीट से भाजपा के विधायक थे.
मिली जानकारी के अनुसार अब दिवंगत विनोद सिंह के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. उनका पार्थिव शरीर आज शाम दिल्ली से पटना लाया जाएगा और इसके बाद 14 अक्टूबर को कटिहार के मनिहारी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. आइये एक नजर डालते हैं पूरे कार्यक्रम पर-
सोमवार, 12 अक्टूबर 2020
7.00 PM : इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से पटना के लिए प्रस्थान.
9.20 PM : पटना हवाई अड्डा आगमन.
9.30 PM : 3 टेलर रोड चितकोहरा पूल के निकट, पटना सरकारी आवास पर आगमन.

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020
10.30 AM : अंतिम दर्शनार्थ हेतु पार्थिव शरीर को सरकारी आवास पर रखा जाएगा.
11.00 AM : अंतिम दर्शनार्थ हेतु बिहार विधानसभा पटना ले जाया जाएगा.
11.30 AM : पार्थिव शरीर को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पटना ले जाया जाएगा.
12.00 PM : पटना से पैतृक आवास गांव परिबायना जिला कटिहार के लिए प्रस्थान.
बुधवार, 14 अक्टूबर 2020
कटिहार जिले के मनिहारी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार.
बता दें कि मंत्री विनोद कुमार सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद अगस्त में पटना से एयर एम्बुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया था. विनोद सिंह जुलाई में ही कोरोना को मात देकर अपने घर वापस लौटे थे. उनका ब्लड प्रेशर और शुगर अचानक बढ़ जाने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ती देख परिजनों उन्हें पटना ले गए थे. इसके बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दिल्ली बेहतर इलाज के लिए भेजा गया.



Leave a Reply