BIHARBreaking NewsSTATE

लोजपा सांसद के बेटे को तेजस्वी ने चुनावी मैदान में उतारा, तेजस्वी यादव ने दिया सिंबल

पटनाः एक तरफ लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान बिहारी फर्स्ट बिहार फर्स्ट का नारा दे रहे हैं और यूथ को पॉलिटिक्स में मजबूत करने पर जोर दे रहे. दूसरी तरफ उनके ही सांसद के बेटे ने चिराग पासवान के बजाए तेजस्वी पर भरोसा दिखाया है। लोजपा सांसद के बेटे ने पहले तेजस्वी का हाथ थामा फिर राजद ने उन्हें चुनावी मैदान में उतार दिया है।

लोजपा सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के बेटे चौधरी यूसुफ कैसर 7 दिन पहले तेजस्वी यादव के समक्ष राजद की सदस्यता ग्रहण की थी।पार्टी में शामिल होने के बाद से ही ये कयास लग रहे थे कि राजद उन्हें उम्मीदवार बनायेगी। चौधरी यूसुफ कैसर अपने परिवार की पुरानी सीट सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव लड़ेंगे।

तेजस्वी यादव ने उन्हें सिंबल दे दिया है। यूसुफ कैसर ने राजद ज्वाइन करने के बाद कहा था कि उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ कदम मिलाकर चलने का फैसला किया है। वे युवा लोजपा के प्रदेश महासचिव भी रह चुके थे। एक तरफ चिराग पासवान बिहारी फर्स्ट बिहार फर्स्ट का नारा दे रहे हैं और यूथ को पॉलिटिक्स में मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। दूसरी तरफ उनके ही सांसद के बेटे ने चिराग पासवान के बजाए तेजस्वी पर भरोसा दिखाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.