BIHARBreaking NewsSTATE

वोट मांगने गई BJP महिला विधायक का वि’रोध, ग्रामीणों ने कहा.. अब धोखा बर्दाश्त नहीं करेंगे

BAGAHA:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वोट मांगने के लिए रामनगर बीजेपी विधायक भागीरथी देवी क्षेत्र में गई थी, लेकिन इस दौरान कई ग्रामीणों ने कहा कि उनको वोट नहीं देंगे. क्योंकि उन्होंने क्षेत्र में विकास नहीं किया है. क्षेत्र से वह लापता रहती हैं.

भागीरथी देवी रामनगर के नौगांवा पहुंची थी. चुनाव के बाद लगातार साढ़े चार साल तक लापता रहने का आरोप लगाते हुए विधायक के सामने ही भड़के ग्रामीणों ने मांगा जवाब मांगा. विधायक को विरोध का सामना करना पड़ा.

ग्रामीणों ने विरोध का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया. ग्रामीणों ने गांव की बदहाली के लिए विधायक को जिम्मेदार ठहराया है. रामनगर की विधायक भागीरथी देवी बीजेपी से हैं. जिन्हें पार्टी ने आश्वस्त किया है कि फिर आपको मौका मिलेगा. जिसके बाद विधायक भागीरथी देवी क्षेत्र भ्रमण कर रही हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.