BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी की ताबड़तो’ड़ चुनावी सभा शुरू, रवाना होने से पहले ये क्या बोल गए सुशील मोदी

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे में एनडीए के चुनावी प्रचार की शुरुआत हो चुकी है. इसी कड़ी में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी चुनावी यात्रा पर निकल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कल से चुनावी सभा की शुरुआत की है. हमारा गठबंधन जदयू, बीजेपी, हम और वीआईपी के साथ हैं, कोई और पार्टी शामिल नहीं है.

बिहार में हो रहे तीन चरणों के चुनाव के बारे में सुशील मोदी ने कहा कि चार दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. लोजपा से बिहार में कोई मेल नहीं है. नीतीश कुमार चार दलों के गठबंधन के नेता हैं, हमको बहुमत मिलेगा और नीतीश फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे. इस बात में किसी प्रकार का कोई भरम नहीं है.

Bihar Election: Tejashwi  ने क्या तांती नेता से RJD का सिंबल डांट कर छीना है, आरोप से गरमाई सियासत ?

उन्होंने कहा कि कल जेपी नड्डा बिहार आए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है और नीतीश है तो विकास है. आज बिहार में नीतीश विकास के लिए पर्याय हैं. बिहार में 45 सालों तक कांग्रेस में कोई विकास नहीं हुआ है. फिर 15 साल लालू का जंगलराज था, हमारी सरकार तीन चौथाई बहुमत से बनेगी और विकास आगे बढ़ेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.