BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह का नि’धन, कोरोना सं’क्रमण के बाद ब्रेन हे’मरेज से गई जान

पटना
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बिहार सरकार के अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह का नि”धन हो गया है। नीतीश कुमार की कैबिनेट में अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में नि’धन हो गया है। कटिहार के प्राणपुर से विधायक विनोद सिंह को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था जहां ब्रेन हे’मरेज उनका निधन हो गया है। वरिष्ठ नेता को अगस्त के महीने में इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था, जहां वे कोमा में चले गए थे।

16 अगस्त को बिहार की नीतीश कुमार सरकार में पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह को ब्रेन स्ट्रोक होने की वजह से पटना के रुबन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह को 14 अगस्त की रात ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें कटिहार से पटना रुबन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन उनके कोमा में चले जाने की वजह से बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था।

बता दें कि विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी 28 जून को कोरोना सं’क्रमित पाए गए थे। लेकिन कोरोना निगेटिव होने के बाद उन्हें ब्रेन हे’मरेज हो गया था। आपके यह भी बता दें कि बिनोद सिंह के बीमार होने की वजह से बीजेपी ने उनकी पत्नी निशा सिंह सिंह को प्राणपुर से उम्मीदवार बनाया है।

सीएम नीतीश समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख
बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। सीएम नीतीश ने कहा कि यह बिहार की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं मांझी ने कहा कि सामाजिक एवं राजनीति जगत को हुई क्षति है, वह एक कुशल वक्ता थे। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंत्री विनोद सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने विनोद सिंह के परिजनों के प्रति आत्मिक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके तमाम शुभचिंतकों, समर्थकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य व दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.