BREAKING. चुनाव की तैयारी के दौरान गायघाट पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च!
चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त संपन्न कराने को लेकर निकाला मार्च
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट।विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने गश्त तेज कर दी है। इलाके मे कही न कही पुलिस को गश्त देखा जा सकता है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रोजाना पैदल मार्च की जा रही है। इस कड़ी में रविवार को थाना क्षेत्र के शिवदाहा, बठवाड़ा, जहांगीरपुर, शिवदाहा बरैल, महेशवाड़ा आदि इलाकों मे फ्लैग मार्च की गई। इस दौरान लोगों में विश्वास पैदा किया गया कि प्रशासन पूरी तरह आप लोगों के साथ है। लोगों को यह भी बताया गया कि असामाजिक तत्व की सूचना मिलने पर इसकी खबर प्रशासन को जरूर दें। ताकि कार्रवाई किया जा सकें। पुलिस द्वारा लगातार पैदल मार्च निकालने से लोगो में विश्वास भी बढ़ रहा है।

वही थानाध्यक्ष ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान अवैध शराब की बरामदगी के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है। । वहीं गायघाट के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने रविवार को फ्लैग मार्च किया ।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार व प्रखंड निर्वाचन अधिकारी डां विमल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी ने फ्लैग मार्च किया।




Leave a Reply