BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

गायघाट में लो वोल्टेज से ग्रामीण हो रहे परेशान

गायघाट में लो वोल्टेज से ग्रामीण हो रहे परेशान

दीपक कुमार।गायघाट

गायघाट | प्रखंड में मौसम में बदलाव व उमस भरी गर्मी में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। प्रखंड के कई ऐसे गांव हैं, जहां लो वोल्टेज समस्या बनी हुई है। बिजली से व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फोटो स्टेट की मशीन व बिजली से काम करने वाले परेशान हैं। बिजली मिल तो रही है लेकिन बिजली से कोई काम नहीं हो पा रहा है। बरूआरी, बेनीबाद बाजार सहित कई जगहों पर लो वोल्टेज की समस्या चल रही है। बेनीबाद के विक्रम सिंह, सूरजभान सिंह आदि ने बताया कि उमस भरी गर्मी में ना तो ठीक से पंखा चल रहा है।प्रतिदिन रात में यही समस्याओं से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। पूरे मामले में कनिय अभियंता अविनाश रंजन ने बताया कि लोड होने की वजह से ये समस्याएं बढ़ गयीं हैं। सुधार के लिए बिजली मिस्त्री को भेजा गया है। जल्द से जल्द ठीक कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.