गया. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election) के चुनाव प्रचार की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ज्ञान और मोक्ष की नगरी गया से आगाज करने जा रहे हैं. वे ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार दोपहर एक जनसभा को संबोधित करेंगे और जिले के भाजपा के चार प्रत्याशियों के लिए वोट देने की अपील करेंगे. इसके लिए गांधी मैदान में भाजपा की तरफ से तैयारी पूरी की जा रही है. जेपी नड्डा के साथ ही बिहार बीजेपी के कई पदाधिकारी और राज्य सरकार के भाजपा कोटे के कई मंत्री भी शामिल होंगे.
भाजपा के मीडिया प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि जिला के 10 विधानसभा क्षेत्र में से चार पर भाजपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं और ये चारों मंच पर मौजूद रहेंगे. इनमें नगर विधायक सह बिहार सरकार के कृषि सह पशुपालन मंत्री प्रेम कुमार, गुरुआ के विधायक राजीव नंदन दांगी, वजीरगंज के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद सह बोधगया के भाजपा प्रत्याशी हरि मांझी हैं. गौरतलब है की पहले चरण में गया जिला के 10 विधानसभा समेत कुल 71 विधानसभा सीट के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होना हैं. इस पहले चरण के चुनाव प्रचार का आगाज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को कर रहे हैं.

जदयू को नहीं मिला है आमंत्रण
चुनावी सभा में 2 गज की दूरी और मॉस्क पहनना होगा जरूरी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुनावी सभा कोरोना काल की पहली बड़ी सभा आयोजित होने जा रही है. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कोरोना को लेकर गृह एवं स्वास्थय मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी का पूरी तरह से पालन करने का निर्देश आयोजक को दिया गया है. इस संबंध में सदर एसडीओ इंद्रवीर कुमार ने बताया कि गृह मंत्रालय के गाइडलाइन के मुताबिक ही यहां जनसभा आयोजित की जाएगी. इसमें सभा के दौरान 2 गज की दूरी और मॉस्क को जरूरी किया गया है. इसके साथ ही सभा के दौरान चुनाव आयोग के अन्य गाइडलाइन के पालन कराने को लेखर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.




Leave a Reply